मध्य प्रदेशराजनीतिलोकल न्यूज़

इंदौर नगर निगम को मिलेगी राहत: तीन नए अधिकारियों की आज होगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अपर मुख्य सचिव संजय दुबे का बड़ा ऐलान, काम के बढ़ते बोझ और शिकायतों पर लिया गया फैसला

*इंदौर:* अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने आज बड़ा ऐलान किया है। इंदौर नगर निगम को आज तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति मिलने वाली है। यह फैसला कल मुख्यमंत्री की बैठक में उठाए गए योग्य अधिकारियों की कमी के मुद्दे के बाद लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बैठक में नई नियुक्तियों का वादा किया था, और आज शाम तक इनके आदेश जारी हो जाएंगे।

वर्तमान में निगम के अधिकारी रोहित सिसोनिया के पास सबसे ज्यादा काम का बोझ है, और उनके व्यवहार तथा फोन न उठाने की शिकायतें आम हैं। वहीं, नर्मदा प्रोजेक्ट के संजीव श्रीवास्तव की कार्यशैली और लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ रहने पर भी सवाल उठ रहे हैं, खासकर भागीरथपुरा कांड के बाद यह मुद्दा चर्चा में है।

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने आज निगम आयुक्त के साथ पूरे क्षेत्र का दौरा किया और जरूरी फीडबैक लिया। उन्होंने नागरिकों और मीडिया से मिली जानकारियों के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

KNN की टीम इस घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। अधिक अपडेट्स के लिए बने रहें !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!