
ओढव में यूथ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, दो युवा नेता गिरफ्तार
भारत सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” किए जाने के विरोध में मंगलवार को ओढव विस्तार क्षेत्र में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के नेता अभिषेक शर्मा और दिग्विजय सिंह राजपूत ने किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि योजना के नाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाना उनके सम्मान का अपमान है। यूथ कांग्रेस नेताओं ने इसे गरीबों और ग्रामीण श्रमिकों के अधिकारों पर चोट बताते हुए सरकार के फैसले को वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और शांतिपूर्ण मार्च के बाद ओढव पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद युवा नेता अभिषेक शर्मा ने कहा कि सरकार जिस तरह तानाशाही रवैया अपना रही है, उससे वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में यूथ कांग्रेस अन्य जनहित के मुद्दों पर भी सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी।
यूथ कांग्रेस यूथ कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता, सम्मान और ऐतिहासिक मूल्यों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने यह भी कहा कि आंदोलन लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से जारी रहेगा।




